प्रसिद्ध माँ चामुंडा मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा प्रारंभ, गंगोलीहाट नगर में मां चामुंडा व हनुमान की भव्य झांकी निकली
कविता रावल
सोमवार से नगर पंचायत के हनेरा वार्ड में नगर से 1 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध माँ चामुंडा मंदिर धाम में चामुंडा मंदिर कमेटी एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है । प्रातः गणेश पूजा के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कुमाऊनी परिधान में देवी के नौले से कलश में पानी भरकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। मंदिर से बाजार तक चामुंडा देवी व हनुमान की मनमोहक झांकी निकली । झांकी में ढ़ोल नगाड़ों के साथ सैंकड़ों भक्त शामिल रहे । कलश यात्रा व झांकी में हनेरा, नड़कदयो, कुचारा, नौढूंगा , चोढियार, चूडियागैर, खतेडा, लाली, भाटगांव , धारापानी, हाट सहित बेल पट्टी,बिलाड पट्टी, भेेरंग पट्टी नगर पंचायत के सभी वार्ड के लोग शामिल रहे।


नगर में झांकी शांतिपूर्ण निकले इसके लिए थानाध्यक्ष मंगल सिंह ट्रैफिक व्यवस्थित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी टीम के साथ मुस्तैद दिखे। झांकी में सीमा बोरा चामुंडा देवी बनी थी जबकि करण बोरा हनुमान की भूमिका में थे। झांकी को श्यामाचरण उप्रेती और त्रिभुवन बिष्ट ने युवाओं को साथ लेकर तैयार किया। माँ चामुंडा देवी के मंदिर में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा । भागवत कथा में कथा व्यास डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद जोशी “नवल “ने श्रीमद् देवी भागवत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । भागवत कथा में हनेरा निवासी वीरेंद्र बोरा मुख्य यजमान हैं ।श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक द्वारा नगर पंचायत द्वारा निर्मित पाकशाला का उद्घाटन किया । चामुंडा मंदिर कमेटी के द्वारा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा भागवत कथा के लिए भक्तों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है मंदिर में देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा श्रीमद देवी भागवत कथा का समापन 3 मई को होगा जिसमे विशाल भंडारे का आयोजन होगा । इससे पूर्व प्रतिदिन प्रवचन के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग