श्रमिकों की झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान खाक
मोटाहल्दू(नैनीताल)। गौला नदी में काम करने वाले दो मजदूर परिवारों की झोपड़ी में आग लग गई, जिससे मजदूरों का झोपड़ी में सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे पटवारी ने मौका मुआयना किया। स्थानीय लोगों ने पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

सोमवार दोपहर लगभग दो बजे के आसपास ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के मां जगदंबा कालोनी बकुलिया में अपने परिवार के साथ रह रहे नारायण राम, पत्नी भावना, पुत्री लक्ष्मी, पुत्र शंकर, शिवा, वैष्णवी के अलावा दूसरे परिवार के सुरेश सिंह, पत्नी विमलेश, पुत्र किशन के साथ झोपडिय़ों में काफी समय से रह रहे हैं। सोमवार को वह गौला नदी में काम करने गए थे। लगभग दो बजे के आसपास लोगों को झोपडिय़ों से धुंवा निकलते दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान विपिन जोशी को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही एक झोपड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। उसके बाद दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। जिससे अन्य झोपडिय़ां जलने से गच गई। आग से घर में रखा सारा सामान राशन, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसील लालकुआं के पटवारी मनोज कुमार रावत ने मौका मुआयना कर लगभग पच्चीस हजार रुपए का नुकसान बताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी