नई शिक्षा नीति में छात्रों की ई प्रोफाइल जल्दी बनाने के निर्देश-
देहरादून। छात्रों की ई-प्रोफाइल बनाने में देरी को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बंदना गर्ब्याल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों के इस ढीले रवैये से राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। सख्ती बरतते हुए निदेशक ने सभी 13 जिलों के स्कूलों को हफ्ते भर का समय दिया है। इस अवधि में भी यदि कोई स्कूल छात्रों की ई-प्रोफाइल नहीं बना पाता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है।
नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा पद्धति में सुधार किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ-साथ स्थानीय भाषाओंको भी अहमियत दी गई है। इसी कड़ी में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन प्रोफाइल भी बननी है। बीते साल 27 दिसंबर को इस संबंध में निदेशालय की ओर से स्कूलों को आदेश जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि छात्रों की ई-प्रोफाइल 10 दिनों में ही तैयार करनी है। मगर, कई स्कूलों ने ऐसा नहीं किया। इस लापरवाही के मामले में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
निदेशक ने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिले को इसके लिए 23 फरवरी तक, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी को 24 फरवरी से 2 मार्च तक, हरिद्वार, चमोली, उधमसिंह नगर को 3 मार्च से 9 मार्च तक व देहरादून, रुद्रप्रयाग और टिहरी को 10 मार्च से 16 मार्च तक का समय दिया है। कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद उसका प्रमाण पत्र विभाग को ई-मेल पर उपलब्ध कराया जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण
UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला
महामंडलेश्वर सोमेश्वर महाराज ने किया श्री हरि ओम ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ