पारिवारिक विवाद के चलते विवाहिता ने खाया जहर, मौत- रामपुर रोड लोक विहार कालोनी का मामला-
हल्द्वानी :पारिवारिक विवाद के बाद हल्द्वानी की रहने वाली विवाहिता रामपुर रोड लोक विहार कालोनी में जहर का सेवन कर लिया। जहां गंभीर हालत में राममूर्ति बरेली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के आरटीओ रोड, निवासी 32 वर्षीय चंद्रा जोशी का विवाह रामपुर रोड स्थित लोक विहार निवासी और पेयजल निगम में सहायक अभियंता पद पर तैनात युवक से 2010 में हुआ था। मृतिका के दो बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को चंद्रा ने पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली रिफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
मृतका चंद्रा के पिता ने बताया कि घटना से पहले उसने अपने भाई को वाट्सएप के माध्यम से वाइस व वीडियो मैसेज भेजे थे। जिसमें वह परेशान हो चुकी हूं, अब नहीं सह सकती कह रही थी, जिसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम