तुंगेश्वर महादेव व तुंगेश्वरी देवी मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के विमौला गांव में कौशकी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव एवं तुंगेश्वरी देवी मंदिर में शुक्रवार 6 फरवरी से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से हो गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


मंदिर के महंत महामंडलेश्वर भगत महाराज ने बताया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। कथा का समापन 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन के साथ होगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ के अवसर पर मध्य प्रदेश से पधारे कथा व्यास महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज, रुद्राक्ष तपोवन लखनऊ के महामंडलेश्वर दीपकेश्वरानंद महाराज, जागेश्वर धाम के प्रधान पुजारी महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, आचार्य नवीन पंत, बिनोद जोशी, हर्ष भट्ट, अमित भट्ट, प्रदीप तिवारी, बलवंत सिंह चौहान, पान सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119