गोष्ठी से दुग्ध उत्पादकों को मिली आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा -80 उत्पादक सम्मानित
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सजग, प्रतिबद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। इस गोष्ठी में क्षेत्र की सात दुग्ध समितियों से जुड़े 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनसे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
गोष्ठी के दौरान दुग्ध उत्पादन और दुग्ध क्रय में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिससे दुग्ध उत्पादकों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने बताया कि गोष्ठी के दौरान दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में गहना, दरमोली, पोखरी, पंगराड़ी, भदोठी, शशबनी एवं अनूपरपा दुग्ध समितियों के अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, दुग्ध संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों, दुग्ध संघ प्रभारी एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया।
इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, एफ.ओ. शांति कोरंगा, दीपक असगोला, हरीश आर्या, पशु चिकित्सक बिमल भट्ट, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा, मार्ग प्रभारी नीमा शाह एवं रेखा आर्या, ग्राम प्रधान सीमा आर्या, गोदावरी देवी (दरमोली), सुरेश चंद्र बहुगुणा, विनोद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, भावना आर्या तथा के.डी. रुताली सहित अनेक दुग्ध उत्पादक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा