पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : पार्किंग के दौरान जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिरी -एक की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडाक रोड स्थित वरदानी पार्क के पास पार्किंग के दौरान एक जीप अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वाहन चालक मोहित जोशी (28 वर्ष) पुत्र पूरन जोशी, निवासी सिमलगैर, जीप को पार्क कर रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक असंतुलित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मोहित जोशी की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


वाहन में सवार दूसरा युवक विनय वल्दिया (22 वर्ष) पुत्र उम्मेद सिंह वल्दिया, निवासी पौण, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119