ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी बजिंदर सिंह के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना जारी

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। ग्राम सभा सरौजा में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे बजिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के समर्थन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।


धरनाकारियों का आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बजिंदर सिंह को खसरा संख्या 672/1 पर फर्जी तरीके से अतिक्रमणकारी दिखाकर उनका नामांकन निरस्त कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाद में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सर्वे में उक्त भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया, जिससे फर्जी रिपोर्ट तैयार किए जाने का मामला उजागर हुआ है।


धरने को समर्थन देते हुए आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह राणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में यदि किसी प्रत्याशी के साथ अन्याय हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी अतिक्रमण रिपोर्ट के आधार पर नामांकन निरस्त करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

उन्होंने कहा कि जब जांच में अतिक्रमण साबित नहीं हुआ तो गलत रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने भी साफ कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग उठाई। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी धरनास्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया।


वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119