मारपीट में घायल श्रमिक ने दम तोड़ा प्लाईवुड फैक्ट्री में हुआ था दो श्रमिकों के बीच विवाद
रुद्रपुर। विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल मजदूर ने घटना के दस दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दर्ज केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि बहादुरगंज बीरियागंज शाहजहांपुर हाल निवासी सुभाष कॉलोनी के रहने वाले सूरज के अनुसार उसका छोटा भाई मुकेश भूरारानी स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। इसी फैक्ट्री में अशोकनगर पूरनपुर पीलीभीत निवासी मोतीलाल भी काम करता था। 25 अक्तूबर को मुकेश का मोती लाल से किसी बात पर विवाद हो गया था।
इस पर मोतीलाल ने मुकेश पर डंडे से हमला कर दिया था मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था मुकेश को घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया था और प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मुकेश का इलाज हल्द्वानी के एसटीएच में चल रहा था जहां इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। सूरज ने भाई की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दर्ज केस में आईपीसी की धारा 304 बढ़ा दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नुकसान और बेरोजगारी ने ली कारोबारी की जान -रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल