रुद्रपुर में तैनात दरोगा राठौर का स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात हल्द्वानी निवासी पुलिस के दरोगा कुंदन सिंह राठौर का स्वास्थ्य बिगडऩे से उन्हें डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। कुंदन सिंह राठौर मूल रूप से जाखनी थाना कांडा, जिला बागेश्वर के निवासी थे और 2008 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। कुंदन सिंह राठौर पंतनगर थाने में तैनात थे और अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के लामाचौड़ में रहते थे। हाल ही में वह घर आए थे, लेकिन रात में उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुर्घटना कर शव नाले में फेंकने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार -दो सहयोगी फरार

परिजनों ने उन्हें एसटीएच ले जाने का प्रयास किया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनकी आकस्मिक मौत से न केवल परिवार, बल्कि पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर कोतवाली लाया गया, जहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मृतक दरोगा के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119