मासी व धौलछीना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस ने दो क्षेत्रों से शराब बरामद की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशों पर इन दिनों पुलिस जिले में लगातार अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रही है और जगह-जगह पर अभियान चलाते हुए पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। विदित हो कि पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है।
थाना अध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में मासी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पटलगांव के पास चंदन सिंह निवासी असेटी चौखुटिया से 120 पव्वे बरामद हुए हैं इसके अलावा धौलछीना थाना अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में जमरानी बैंड के पास चेकिंग के दौरान नंदन सिंह निवासी कनारीछीना से 96 पव्वे देसी शराब के पुलिस ने बरामद किए हैं तथा दोनों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण
UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा