सट्टा लगाता प्रॉपर्टी डीलर दो साथियों संग गिरफ्तार, एक लाख की नगदी मिली
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख की नगदी मिली है। पुलिस के मुताबिक तीनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार देर रात मंगलपड़ाव क्षेत्र में गश्त कर रहे चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश पोखरियाल को आंबेडकर नगर गली में सट्टे की सूचना मिली। सूचना पर मंगलपड़ाव चौकी के सिपाही अरुण राणा, एसओजी के हेड कांस्टेबल ललित कुमार और सिपाही चंदन नेगी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, आंबेडकर नगर निवासी अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी अपने साथी गुलशन कुमार सागर और देव सक्सेना के साथ सट्टा पर्ची की आवाज लगा रहे थे। पर्चियां 500 रुपये पर 40,000 और 200 रुपये पर 16000 रुपये मिलने का लालच देकर लगाई जा रही थीं। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि तीनों के पास से सट्टा पर्ची के 1,01,190 रुपये बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। बताया कि आरोपी अभिमन्यु उर्फ सन्नी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। बाकी दोनों आरोपी भी उसके साथ इसी काम में हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न