श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (सीआईके) ने एक बड़े ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


सीआईके-सीआईडी को विदेशी और स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाकर संचालित किए जा रहे फर्जी कॉल सेंटरों की गतिविधियों को लेकर कई ठोस और तकनीकी सूचनाएं मिली थीं। इसके बाद विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर निगरानी, डिजिटल खुफिया जुटाने और सत्यापन का अभियान चलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


जांच के दौरान श्रीनगर के रंगरेथ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गिरोह के एक बड़े संचालन केंद्र की पहचान की गई। इसके बाद बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुनियोजित छापेमारी की गई, जिसमें सात संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 9 लैपटॉप, वीओआईपी सिस्टम, सिम कार्ड, नेटवर्किंग उपकरण और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस समेत भारी मात्रा में तकनीकी सामान बरामद किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


अधिकारियों के अनुसार, जब्त सामग्री से साफ संकेत मिलते हैं कि यह गिरोह अत्यधिक संगठित और तकनीकी रूप से उन्नत तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119