ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी इंस्पेक्टर गोकुल सिंह का निधन -सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
बागेश्वर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की थर्ड बटालियन के भखारा कैंप, बरेली में तैनात इंस्पेक्टर गोकुल सिंह (56) का ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आईटीबीपी अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ उनके पैतृक क्षेत्र चौरा, जनपद बागेश्वर में शोक की लहर दौड़ गई।
आईटीबीपी अधिकारियों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर गोकुल सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका असामयिक निधन बल के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
इंस्पेक्टर गोकुल सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मंगल सिंह धपोला के पौत्र तथा प्रताप सिंह के पुत्र थे। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए बल में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ देश सेवा की।
आईटीबीपी की टीम गुरुवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चौरा लेकर पहुंची। शुक्रवार को बागेश्वर स्थित सरयू–गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा के नेतृत्व में आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंस्पेक्टर गोकुल सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पैतृक गांव चौरा सहित पूरे बागेश्वर जनपद में शोक का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा