कमरे में मृत मिले सेना के रिटायर्ड सूबेदार -गैस लगने से मौत की आशंका

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार का शव गुरुवार को उनके घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। परिजन उन्हें जीवित होने की उम्मीद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया है।

पुलिस के अनुसार चौगांव छीना क्षेत्र के ग्वालाकुड़ी तोक निवासी जीत सिंह पुत्र बालम सिंह (69 वर्ष) गांव स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। बीते मंगलवार को उनकी अपने बेटों से फोन पर बातचीत हुई थी। गुरुवार को बड़े बेटे नवीन सिंह ने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने छोटे भाई ईश्वर सिंह को फोन कर पिता की कुशलक्षेम लेने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

ईश्वर सिंह पड़ोसियों के साथ जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर जीत सिंह कमरे के भीतर जमीन पर पड़े दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

बताया जा रहा है कि मृतक के कमरे में कोयला जला हुआ था, जिससे गैस लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें एक भारतीय नौसेना और दूसरा भारतीय सेना में जम्मू में तैनात है। दोनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119