बाराकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑल्टो कार 100 मीटर खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

108 एंबुलेंस की देरी पर उठे सवाल, युवाओं ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

चंपावत। बाराकोट ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बाराकोट से तल्ला बापरु की ओर जा रही ऑल्टो कार (संख्या UK03TA-2143) पिथौरागढ़ लिंक रोड पर कैलाड़ी विद्युत पावर हाउस के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार चालक अमित शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा तथा विक्रम सिंह पुत्र कुंवर सिंह, दोनों निवासी तल्ला बापरु, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में योगी सेना के युवाओं ने मौके पर पहुंचकर अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और बाराकोट चौकी को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को बार-बार कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। समय पर चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण मजबूरी में पुलिस वाहन से दोनों घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

लोहाघाट अस्पताल में डॉ. अजीम और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार अमित शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले चंपावत जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां सीटी स्कैन के बाद हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रिफर कर दिया गया। वहीं विक्रम सिंह के सिर में भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

108 सेवा पर उठे सवाल

जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने कहा कि बाराकोट और लोहाघाट दोनों स्थानों से 108 एंबुलेंस को कॉल की गई, लेकिन समय पर सेवा नहीं मिल पाई। गंभीर घायलों को निजी व पुलिस वाहन से अस्पताल भेजना पड़ा, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

रेस्क्यू अभियान में योगी सेना के विजय नाथ, सूरज बिष्ट, सोनू चौधरी, ललित मोहन, राहुल जोशी, शुभम बिष्ट, हिमांशु नाथ, हिमांशु जोशी, सौरभ नाथ और धीरज सिंह सहित कई युवाओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।

यह हादसा जहां सड़क सुरक्षा की अनदेखी को उजागर करता है, वहीं आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119