जागेश्वर मंदिर तथा पिथौरागढ़ के आदि कैलाश के गुंजी के मास्टर प्लान को दिया अंतिम रूप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर मंदिर और आदि कैलाश गूंजी का चार धाम केदारनाथ व बद्रीनाथ की तर्ज पर मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जायेगा। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर तथा जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश के गूंजी के मास्टर प्लान और डीपीआर बनाने में मंदिर समितियों, स्थानीय लोगों, विषय विशेषज्ञ, जिला प्रशासन से सुझाव के बाद कंसलटेंसी कंपनी अवस्थापना विकास के प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसके क्रम में आयुक्त दीपक रावत को कंसलटेंसी कम्पनी ने मंदिर के मास्टर प्लान के बारे में प्रजेटेंशन के माध्यम से बनने वाले प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न


कैंप कार्यलय में हुई बैठक में आयुक्त रावत ने कहा कि इस योजना के तहत मंदिरों के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मंदिर परिसर से एक से दो किमी के दायरे में पार्किंग सुविधा, अप्रोच रोड, पीने के पानी, बिजली, शौचालय, कम्युनिटी हॉल, प्रसाद व भंडारा गृह, सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। जागेश्वर मंदिर के पास अरतोला को पार्किंग जंक्शन को नवनिर्मित ईवी वाहनों के द्वारा पर्यटकों को जागेश्वर लाया जायेगा तथा जागेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार को पहाड़ी शैली में बनाया जायेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

वही दण्डेश्वर मंदिर परिसर में पार्किंग शलटर बनाने के साथ ही आसपास स्थानीय लोगों के भवनों के पहाड़ी शैली में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा एएसआई म्यूजियम तथा केएमवीएम गेस्ट हाउस का सौन्दर्यीकरण के साथ ही जटगंगा नदी के सौन्दर्यीकरण, ब्रिज, चैकडैम और घाट का निर्माण होगा। इसके लिए लगभग 150 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इसके साथ ही आदि कैलाश गूंजी में नंदी द्वारा का निर्माण, होम स्टे, रेस्टोरेंट, पार्किंग व्यवस्था के साथ ही लगभग 60 लोगों के रात्रि विश्राम हेतु व्यवस्था की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

इसके लिए प्रथम चरण हेतु 12 करोड़ 87 लाख की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। आयुक्त ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर जहां देश विदेश के पर्यटक इन क्षेत्रों का भ्रमण करने से उत्तराखंड मेें पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वही लोगों को भी रोजगार के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी को एक नया मुकाम मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119