20 फरवरी तक बढ़ा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
–मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी जिलों में फिर लगेंगे जनसेवा कैंप, कोई क्षेत्र नहीं रहेगा वंचित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान अब 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों में चलाया जाएगा। पहले इसकी समयसीमा 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित थी।
जनता से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और कैंपों में बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही शिकायतों व सुझावों के प्रभावी निस्तारण को देखते हुए सरकार ने अभियान को 20 दिनों के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
अब तक हजारों लोगों को मिला सीधा लाभ
17 दिसंबर 2025 से प्रदेशभर में आयोजित जनसेवा कैंपों के माध्यम से राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इससे हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिला है।
छूटे हुए क्षेत्रों में भी लगेंगे कैंप
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में अब तक अभियान के अंतर्गत कैंप आयोजित नहीं हो पाए हैं, उन्हें विस्तारित अवधि में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि प्रदेश का कोई भी नागरिक इस जनसेवा अभियान से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु है। हर नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की जिम्मेदारी है।”
जिलाधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जिलाधिकारियों को अभियान की कार्यक्रम-रूपरेखा शीघ्र सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार कैंपों के आयोजन को सुनिश्चित करने को कहा गया है, जिससे अभियान पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल