हल्द्वानी में सनसनी : महिला आठ साल की बेटी संग गायब -साथ में 20 वर्षीय युवती भी लापता—प्रेम प्रसंग की आशंका, लोकेशन मिली

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय महिला अपनी आठ साल की बेटी के साथ अचानक लापता हो गई, वहीं उसी दिन 20 वर्षीय युवती भी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। दोनों मामलों में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है, जबकि पुलिस इसे आपसी प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर बिना किसी सूचना के घर से चली गई। इधर, लापता युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी उसी दिन ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और युवती एक-दूसरे को पहले से जानती थीं और आपस में संपर्क में थीं। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को महिला की लोकेशन पंजाब में मिली है, जिसके आधार पर एक टीम को रवाना कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


फिलहाल पुलिस तीनों—महिला, बच्ची और युवती—की तलाश में जुटी है। मामला सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि परिजन सदमे और चिंता में हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119