हरड़ा में होली मिलन कार्यक्रम : प्रधान जितेन्द्र सिंह ने महिलाओं को भेंट की साड़ियां

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद के विकासखंड भैसियाछाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरड़ा में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह ने गांव की सभी महिलाओं को होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवाओं ने भाग लिया। होली के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशी का इजहार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


प्रधान जितेन्द्र सिंह ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को सम्मानित करना और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


ग्रामवासियों ने प्रधान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा बढ़ता है और महिलाओं को सम्मान मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

साड़ियों का वितरण गाँव के सम्मानित व्यक्तियों—जीत सिंह रावत, जगत सिंह रावत, गुमान सिंह रावत, रघुबीर सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, पूरन सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, दीपक रावत एवं महिपाल रावत ने किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119