अभी-अभी… दुःखद-वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार की अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, एक घायल
सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार के असंतुलित हो जाने से उस पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में अपनी मां की गोद में बैठा ढाई वर्ष का बालक चोटिल होते बाल-बाल बचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन को भेजा जा रहा है।
शुक्रवार देर सायं बाजपुर चनकपुर बन्नाखेड़ा मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी बलविंदर सिंह, ग्राम माहेली जंगल में अपने एक परिजन की शादी में शामिल होने गया था। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से अपनी मां कौशल्या देवी पत्नी रंजीत सिंह, पत्नी जसवंत कौर व पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तीव्र गति से घर जा रहा बाइक सवार अचानक असंतुलित हो गया और बाइक को सम्भाल नहीं पाया। जिस कारण बाइक सड़क पर गिर गयी और घिसटती हुयी निकटवर्ती खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों महिलाओं को दुर्घटना में हैड इंजरी हुई है और दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी। जब कि बाइक सवार युवक भी गम्भीर रुप से घायल हो गया।
इस दुर्घटना में बाईक पर बीच में बैठा बलविंदर का ढाई वर्ष का पुत्र चोटिल हो गया है पर वह किसी भी अनहोनी से बाल बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिये भेजा जायेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग