बस में रखा बैटरा फटा, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन में उस समय जोरदार धमाका हो गया, जब बस में रखा बैटरा फटने से सीट उखड़ कर छत से जा टकराई। बस में कोई यात्री सवार न होने से बड़ा हादसा टल गया। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

बताया जा रहा है कि रविवार को प्रात: करीब 10 बजे सीएनजी बस संख्यायूके04पीए-1940 दिल्ली जाने के लिए हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में अपनी बारी के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान बस की आगे वाली सीट के नीचे रखे बैटरे में जोरदार धमाका हो गया। इससे सीट उखड़कर बस की छत से जा टकराई। इससे रोडवेज बस स्टेशन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। इधर कर्मचारियों ने धक्का लगाकर बस को किनारे पर लगाया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119