ज्योति साह मिश्रा राज्य महिला आयोग उपाध्यक्षा ने प्रबंध निदेशक को दिए जांच के आदेश-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ज्योति साह मिश्रा को जल उपभोक्ता समिति भतरोजखान के सदस्यगणों द्वारा कोसी पम्पिंग पेयजल योजना के तहत हो रही अनियमिताओं के बारे में शिकायती पत्र देकर बताया गया था, कि जल निगम रामनगर द्वारा अधिकतर स्थानों पर पुरानी पाइप लाइन से ही पानी को जोड़ दिया है जिससे पानी की समस्या पहले से भी अधिक बड़ गयी है,जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए ज्योति साह मिश्रा द्वारा पेयजल मंत्री और अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पत्र के माध्यम से व दूरभाष द्वारा वार्ता कर संबंधित विभाग की जांच करवाने हेतु कहा गया।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए पेयजल मंत्री ने तत्काल प्रबंध निदेशक जल निगम को जांच के आदेश दे दिये । ज्योति साह द्वारा जनता की समस्या को गंभीरता से सुनने के लिए समिति के सभी लोगों ने आभार प्रकट किया है,और उत्तराखंड क्रांतिकारी पूरन करगेती ने कहा है कि एक महिला आज अपने कर्तव्यों का पालन कितनी निष्ठा से करती है इसका उदाहरण ज्योति साह जी ने दिया है ।ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है और प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल को भी ज्योति साह ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज