कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में एक साथ तीन गुलदार दिखने से दहशत
एक घर के आंगन से गुजरते दिखे, सीसीटीवी में कैद – स्थानीय लोगों ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग
अल्मोड़ा 30 मई: नगर के कर्नाटकखोला में रात के समय बेखौफ होकर घरों के आंगन से गुजर रहे गुलदारों के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर नगर में घूम रहे गुलदारों को पकडऩे के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
शनिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे के आसपास का है। लोअर माल रोड स्थित डायट के कर्नाटक खोला निवासी सुनील कर्नाटक ने अपने घर के बाहर गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी। काफी देर तक गुलदारों की आवाज आने के बाद उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर नजर डाली तो उनके होश उड़ गए। एक एक कर तीन गुलदार उनके घर के आंगन से गुजरते हुए दिखाई दिए। जो उनके सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए। रविवार की सुबह जब लोगों को इसका पता चला तो आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जन अधिकार मंच के त्रिलोचन जोशी ने कहा है कि लंबे समय से गुलदार नगर के कई मोहल्लों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से बेखौफ होकर घूम रहे गुलदारों को पकडऩे और रात्रि के समय के लिए एक पेट्रोलिंग टीम का गठन भी करना चाहिए। ताकि लोग समय रहते गुलदारों के बारे में कोई भी जानकारी वन विभाग को उपलब्ध करा सकें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू