साधु के वेश में धूम रहा कर्नाटक का ढोंगी बाबा गिरफ्तार
देहरादून। ऑपरेशन कालनेमि के तहत सहसपुर पुलिस ने एक साधुवेश धारी कर्नाटक के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को हस्त शास्त्र का ज्ञाता बताकर लोगों को ठगने का काम करता था। आरोपी के पास कोई आईडी भी नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऐसे व्यक्तियों जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देने और वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओं को अजांम दे रहे हैं, के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है।
बताया कि इसी क्रम में बुधवार को विकासनगर से सहसपुर की तरफ आ रहे एक लाल रंग को कपड़े पहने साधु को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। न ही ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। कोतवाल ने बताया कि वह खुद को हस्त शास्त्र का ज्ञाता बता रहा था और लोगों से ठगी करता है। आरोपी कर्नाटक का रहने वाला है। लेकिन उसके पास कोई भी आईडी नहीं थी। बताया कि आरोपी क्षेत्र में कोई संज्ञेय अपराध न कर पाए, इसलिए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान एन अजीत कुमार पुत्र एम नागराजन निवासी बांगरपेट थाना बांगरपेट कॉलर गोल्ड फील्ड जिला कोलर कर्नाटक के रूप में हुई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न