अपहरण कर मांगी फिरौती -पुलिस ने युवक को सकुशल छुड़ाया, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भोजावाला क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार भोजावाला निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. सुरेश पुंडीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे एक कार में सवार कुछ युवक उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। आरोपियों ने उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने खुद को एक धार्मिक संगठन से जुड़ा बताया और उनके साथ एक युवती भी मौजूद थी, जिसने बताया कि उन्हें अजयपाल ने भेजा है। पीड़िता के अनुसार अजयपाल से उनका पुराना विवाद चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


घटना के कुछ ही देर बाद पुष्पा देवी के पास लगातार फोन कॉल आने लगे, जिनमें अपहृत युवक को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। साथ ही धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर युवक को वापस नहीं किया जाएगा।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और टीमों का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अहम सुराग जुटाए। इसके आधार पर देर रात विकासनगर क्षेत्र से अपहृत शक्ति पुंडीर को सकुशल बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान विकास बैरागी पुत्र सतपाल बैरागी निवासी पंजाबी बाग हकीकत नगर पुलिस लाइन सहारनपुर, नीरज पुत्र मदन निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर, प्रवीन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन पहाड़ी गली विकासनगर, सचिन पुत्र शांति प्रसाद निवासी लेन नंबर तीन आदर्श कॉलोनी जीवनगढ़ विकासनगर तथा नवीन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम डांडा वार्ड नंबर 15 डाकपत्थर विकासनगर के रूप में हुई है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी लोगों को निशाना बनाते थे। वे खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा बताकर पहले पीड़ितों को डराते थे और फिर उन्हें नशे के मामलों में फंसाने व जेल भेजने की धमकी देकर परिजनों से फिरौती वसूलते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस को सौंपने का झांसा देकर किया अपहरण
कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी युवक के घर में घुसकर उसे स्मैक तस्करी के झूठे आरोप में पुलिस को सौंपने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। बाद में उसे छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119