तमंचे के नोक पर दो युवातियों का अपहरण, मचा हड़कम्प
-पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दो युवतियों को तमंचा दिखाकर बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। इससे हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ।
इसमें बाइक सवार युवक पैदल जा रही दो युवतियों को रोकता है और एक युवती को बाइक पर बैठाकर कमर में लगा तमंचा निकालकर उसे थप्पड़ मारता है। साथ ही दूसरी युवती से बैठने का इशारा करता नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों युवतियां बाइक पर बैठ जाती हैं और युवक उन्हें लेकर चला जाता है। मामला एक समाजसेवी के घर के नजदीक का बताया जा रहा है। उन्होंने ही पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। उधर, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि वीडियो देखकर पता चलता है कि तीनों एक-दूसरे को जानते हैं। फिर भी पुलिस घटनास्थल और आरोपी के जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में अन्य थाना
पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई हैं। युवती कहां की रहने वाली हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जायेगा। उधर, शनिवार को एक युवती के पिता ने एसपी अभय सिंह से मुलाकात कर जो बातें बताई हैं, उससे मामले में नया मोड़ आ गया है। इसके आधार पर पुलिस को युवतियों का पता चल चुका है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश