खेत में धान की स्प्रे करते लगा करंट 20 वर्षीय युवक की मौत
गदरपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात करंट लगने से मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी सकैनिया क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला नगर में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक सौरभ कम्बोज पुत्र रमेश कंबोज की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी लेने पर पता चला कि सौरभ अपने खेत से धान में स्प्रे कर वह घर वापस लौटा था। गर्मी लगने पर कूलर में तार लगा रहा था कि एक तार मृतक के हाथ में चिपक गया जिसमें करंट प्रवाहित था। सौरभ नीचे गिर गया और तार उसके पेट पर गिर गई जिससे वह छटपटा कर बेहोश हो गया । परिजन् उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । मृतक सौरभ कंबोज तीन भाई – बहनों में सबसे छोटा था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट