निर्विरोध चुनाव में किरण नेगी बनीं अध्यक्ष, पूरन सुयाल उपाध्यक्ष -सहकारी समिति में नई टीम का गठन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पर्वतीय शाक व फल सहकारी क्रय विक्रय समिति में शनिवार को निर्वाचन अधिकारी चंद्र लाल के निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में किरण नेगी को निर्विरोध अध्यक्ष तथा पूरन चन्द्र सुयाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नौ सदस्यीय प्रबंध कमेटी का गठन भी निर्विरोध रूप से किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी राजेंद्र सिंह नेगी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आनंद सिंह दर्मवाल, गोपाल सिंह नेगी पूर्व ब्लाक प्रमुख, गोपाल सिंह गंगोला, शिव बहादुर सिंह, किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू के अध्यक्ष हेमचंद्र दुर्गापाल, क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी, पंकज सुयाल, रविंद्र रैकुनी और धर्मेंद्र शर्मा समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


कार्यक्रम में समिति के सचिव गजेंद्र सिंह पोखरिया एवं आंकिक विक्रम सिंह रैकवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समिति में विकास और पारदर्शिता को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119