क्रय-विक्रय समिति हल्द्वानी चुनाव : चंदन सिंह नेगी अध्यक्ष और लक्ष्मी दुर्गापाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। क्रय-विक्रय समिति हल्द्वानी में संचालक मंडल तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव शनिवार को निर्वाचन अधिकारी मोहन सिंह नेगी के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में चंदन सिंह नेगी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल की पत्नी लक्ष्मी दुर्गापाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

समिति के संचालक मंडल के लिए विद्यानंद रूपा रावत, लीला देवी, कला बेलवाल, जगदीश चंद्र, तारा सिंह, मदन मोहन, तेज सिंह, गोविंद मिश्रा, जीवन सिंह और प्रदीप रावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

इस अवसर पर नैनीताल जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, आनंद सिंह दर्मवाल, शिव बहादुर सिंह, प्रकाश बेलवाल, रवींद्र रैकुनी, अधिवक्ता पंकज सुयाल और देवेंद्र पोखरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समिति के सचिव गजेंद्र सिंह पोखरिया, आंकिक विजय शाह, पीतांबर दुर्गापाल और हेमचंद्र दानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119