कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर पदमपुर देवलिया में बैठक
आज ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में जन्माष्टमी के डोले को लेकर एक ग्रामीण जनों का बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत ग्रामीण जनों से सादर निवेदन है कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सायं 5:00 बजे से श्री लड्डू गोपाल जी की झांकी निकलेगी।

झांकी पैदल निकलेगी और जो लोग अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाना चाहते हैं वह अपने साथ अपने साधन में झांकी के पीछे पीछे चलंगे। सभी महिला- पुरुष भक्तगण लड्डू गोपाल जी के झांकी के पीछे-पीछे पैदल भजन गाते हुए चलेंगे सभी से निवेदन है अपने साथ अपने मजीरे आदि सामान लेकर साथ चलें। कृपया मास्क पहन कर आए। झांकी में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रूपा देवी रहेंगी। बैठक में प्रधान रमेश चंद्र जोशी,नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल, गोपाल दत्त जोशी,भैरव नागीला, संतोष पाठक, दलीप सिंह,रवि कबडवाल, आशीष कबडवाल,अनिल जोशी, ग्रीस खोलिया, तविन्दर एठानी, अरुण जोशी ,मोहित जोशी ,भगवती कांडपाल, दिव्या त्रिपाठी, कुसुम जोशी आदि लोग उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश