देहरादून में कूर्मांचल परिषद का भिटौली कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

खबर शेयर करें 👉

-बच्चों की ‘फूलदेई छम्मा देई’ प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र, प्रतिभागियों को अतिथियों ने किए सम्मानित

देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, शिवालिक रेंज, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की माजरा शाखा द्वारा समाज (पंचायती) मंदिर, सुभाषनगर, क्लेमेंटाउन में भिटौली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, परिषद की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कुमाऊनी गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ संरक्षक तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘फूलदेई छम्मा देई’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा पहाड़ी संगम ग्रुप द्वारा ‘कोरी काकड़ बनायो रैता’, गुरुद्वारा ग्रुप द्वारा ‘त्वै देवी फूल चंढूंला’, टर्नर रोड ग्रुप द्वारा ‘कै फूला सजन का फूला’ तथा सी-23 टीम द्वारा ‘हिट शीला घूम आली गरुड़ ला’ की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा पाठक और विशिष्ट अतिथि ममता पंत तथा रमेश चंद्र खंतवाल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाला बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


इस अवसर पर माजरा शाखा के मुख्य संरक्षक तारा चंद, वरिष्ठ संरक्षक डी.के. पाण्डेय, मुख्य सलाहकार धर्मानंद जोशी, सचिव नवीन चन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष टी.आर. जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.एस. पंत, उपाध्यक्ष हेमा परिहार, योगेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव उमा पाटन, सह सचिव अनिल शाह, डी.एस. पपोला, पुष्कर सामंत, अशोक परिहार, किशन भैसोड़ा, पी.पी. सिंह, प्रेमा तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119