हरकी पैड़ी के पास अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, महिला-पुरुष गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले की आबकारी टीम ने हरकी पैड़ी गंगा घाट से कुछ दूरी पर स्थित चमगादड़ टापू पार्किंग क्षेत्र में रविवार को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त शराब की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है।


आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार एवं जनपदीय आबकारी टीम ने सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 45 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मौके से टीम ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि पकड़ी गई शराब को हरियाणा से अवैध रूप से उत्तराखंड लाया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय पुत्र जगवीर सिंह निवासी ग्राम सेहरी थाना खरखोदा जिला सोनीपत (हरियाणा) और गृतिका पुत्री अमरजीत निवासी 59-60 बी ब्लॉक प्रहलादपुर (दिल्ली) के रूप में हुई है।


सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैठाणी के अलावा निरीक्षक दर्शन चौधरी, शैलेन्द्र उनियाल, लव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, पिंकी, नितिन कुमार, मदन सिंह, महावीर मैठाणी और नरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119