बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में भीषण आग, सिलिंडर फटने से बढ़ी विकरालता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चमोली। चमोली-कुंड हाईवे पर मंडल क्षेत्र में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अंदर रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार मंडल में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में अपराह्न करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। उस समय रेस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


रेस्टोरेंट के अंदर रखे गैस सिलिंडर के फटने से आग और तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि रेस्टोरेंट स्थानीय निवासी मनीष नौटियाल का है, जिसे ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराये पर दिया गया था। फिलहाल रेस्टोरेंट बंद चल रहा था। आग से रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली गिरने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।


आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी नरेश सिंह, अनूप सिंह, यशवंत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह और रश्मि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119