बागेश्वर में पेंटिंग के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। घर में पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मकान मालिक घायल मजदूर को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय धामू यादव पुत्र जयलाल, नदी गांव सैम मंदिर वार्ड में रमेश पांडे के घर पर पेंटिंग कर रहा था। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से उसका ब्रश टच हो गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही मजदूर दूर जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक और मजदूर के साथियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


बताया गया कि मृतक मूल रूप से मोतिहारी, पूर्वी चंपारण (बिहार) का निवासी था और बागेश्वर में पेंटिंग का कार्य करता था। वह पिछले कुछ दिनों से नदी गांव में एक मकान में पेंटिंग कर रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119