रामपुर रोड पर खड़ी कार में लगी भीषण आग -इनोवा हाई क्रॉस जलकर राख
हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धू कर जलते हुए आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना एसकेएम स्कूल के पास सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी इनोवा हाई क्रॉस वाहन संख्या यूके 04 एके 8085 से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके तुरंत बाद आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना संभव नहीं हो सका।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार का इंटीरियर, डैशबोर्ड सहित अधिकांश हिस्से पिघलकर राख में तब्दील हो गए।
गनीमत यह रही कि घटना के समय कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कार मालिक गुरप्रीत सिंह कोहली, निवासी गुरु नानकपुरा, कोहली गार्डन हल्द्वानी ने बताया कि वे इलाज के सिलसिले में एसकेएम स्कूल के पास गए थे और कार को रामपुर रोड किनारे पार्क किया था, तभी अचानक यह घटना हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल