वॉट्सऐप में बड़ा बदलाव : अब ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजने की लिमिट तय!

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और प्लेटफॉर्म पर स्पैम को कम करने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने अब ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजने की संख्या को सीमित करने का फैसला किया है।


यह नया फीचर फिलहाल वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.14.15 में देखा गया है और इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस अपडेट का असर सामान्य वॉट्सऐप अकाउंट के साथ-साथ बिजनेस अकाउंट्स पर भी पड़ने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल


वॉट्सऐप ब्रॉडकास्ट मैसेज के लिए मंथली लिमिट सेट करेगा। टेस्टिंग फेज में, यूजर्स को हर महीने केवल एक तय संख्या (संभवत: 30) में ही ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजने की अनुमति मिल सकती है। यह कदम अनावश्यक और बल्क मैसेजिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।


ब्रॉडकास्ट मैसेज क्या होते हैं?
ब्रॉडकास्ट मैसेज वॉट्सऐप का एक फीचर है जिसके जरिए आप एक ही मैसेज को अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद कई लोगों को एक साथ भेज सकते हैं। हालांकि, यह मैसेज प्राप्तकर्ता को एक पर्सनल चैट के तौर पर मिलता है, जिससे उन्हें यह पता नहीं चलता कि यह मैसेज और कितने लोगों को भेजा गया है, जो ग्रुप चैट से अलग होता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर किसी यूजर को तय लिमिट से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचानी है, तो उन्हें वॉट्सऐप स्टेटस  या चैनल्स जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी


फिलहाल, वॉट्सऐप या मेटा की ओर से इस नए ब्रॉडकास्ट लिमिट फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बीटा वर्जन में इसकी उपस्थिति से साफ है कि कंपनी इस पर काम कर रही है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। यह बदलाव प्लेटफॉर्म पर अनचाहे संदेशों की बाढ़ को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119