uttarakhand-पति की पिटाई के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ -बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर से सटे सांप कठानी खत्ता क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट और उसके बाद जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांप कठानी खत्ता निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी अपने मायके आई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति रविंद्र कश्यप ने उसके साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के बाद लक्ष्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद पति उसे वहां छोड़कर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

महिला की हालत गंभीर देखकर आसपास के ग्रामीण तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से महिला को हल्द्वानी भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी देवी का मायका सांप कठानी खत्ता में है, जबकि उसकी ससुराल रामपुर में बताई जा रही है। बताया गया है कि महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। महिला की हालत गंभीर होने के चलते परिवार और ग्रामीण चिंतित हैं। मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और मारपीट के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119