प्रेमिका से विवाद में युवक ने काटी हाथ की नस

खबर शेयर करें 👉


प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक का बुधवार को अपनी प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह बात प्रेमी को इस कदर बुरी लगी कि उसने खुद की जान लेने की सोच ली। गुस्से में तिलमिलाए प्रेमी ने ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश के एक गांव निवासी युवक का कुछ सालों से क्षेत्र की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों आपस में मिले और उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका वहां से चली गई। इससे गुस्साए प्रेमी ने ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट दी। मौके पर हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद युवक सीधे अपने घर चला गया। परिजन उसके हाथ से खून बहते देख हैरान हो गए। वह युवक को तुरंत अस्पताल लेकर गए। खून अधिक बहने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषिकेश कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने कहा कि बीस वर्षीय युवक ने हाथ की नस काटी है। परिजनों ने पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119