नैनीताल चलो-16 दिसम्बर को : तिवारी
एस आर चंद्रा
हल्द्वानी (नैनीताल) जगदीश हत्याकांड पर सरकार की बेरुखी, व प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकिता व हैलंग मामले में लीपापोती समेत तमाम जन समस्याओं को लेकर 16 दिसम्बर को तमाम जन संगठनों के साथ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने “नैनीताल चलो” का आह्वान किया है।हल्द्वानी से जारी बयान में उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सरकार के संरक्षण में अपराध और अराजकता लगातार बढ़ रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
हैलंग में ग्रामीण महिलाओं के साथ जुल्म- ज्यादती करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे उत्तराखण्ड की जनता स्वयं को अपमानित महसूस कर रही है. बैठक में अनुसूचित जाति युवक जगदीश चंद्र की जातिवादी तत्वों द्वारा निर्मम हत्या पर प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं की चुप्पी, अंकिता हत्याकांड में प्रभावशाली दोषियों को बचाने की कोशिश, पिंकी, मुकेश, मनाली, विरेंद्र कुमार, सुनील, केदार भंडारी, विपिन रावत जैसे लगातार हो रहे कांडों से उत्तराखण्ड की जनता आहत महसूस कर रही है। उपपा ने कहा कि उत्तराखण्ड भर्ती घोटाले, नौकरियां की लूट और जंगली जानवरों के आतंक से त्रस्त है, कर्मचारी,पेंशनर आंदोलित हैं, बेरोजगारी,महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, किंतु सरकार अपनी न्यायसंगत मांगों के लिए लड़ रहे लोगों की उपेक्षा कर रही है।
आज उत्तराखण्ड राज्य का दुर्भाग्य है कि जगदीश हत्याकांड में प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधायक, सांसदों ने रहस्यमय चुप्पी साध कर इस बात का संकेत दिया है कि उन्हें अनुसूचित , वंचितों व आम लोगों की कोई परवाह नहीं है, जिसके खिलाफ सड़कों पर उतरना आज की जरूरत बन गई है,उन्होने सभी संगठनों से उक्त तिथि को नैनीताल पहुँचने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन