चलो हटो जाओ जाओ ना बोलो हमसे-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
महाकाली दरबार रामलीला के चतुर्थ दिवस की रामलीला-
श्री महाकाली दरबार रामलीला के चतुर्थ दिवस की रामलीला में केकई व दशरथ के संवाद का हूबहू चित्रण के दौरान दर्शक भावविभोर हो गए वही राम लक्ष्मण सीता के वन गमन के दौरान “उतारुं राज के कपड़े बनावे वेश मुनियन का ” गीत में लोग भावुक हो गए। चतुर्थ दिन की रामलीला में केकई वह दशरथ संवाद के दौरान केकई ने राजा दशरथ को उनके द्वारा दिए गए वचनों का स्मरण करवाया , केकयी ने राम को बनवास व भरत को राज्याभिषेक का बर मांगा , राम पिता की आज्ञा लेकर सीता व लक्ष्मण के साथ वन को गए ।

चतुर्थी दिन की रामलीला में मुख्य अतिथि एनसीसी लेफ्टिनेंट दया दृष्टि बेरी व भारतीय रेलवे बोर्ड की मेंबर गीता ठाकुर ने रामलीला के मंच से अपने विचार रखे और रामलीला संपन्न होने तक मौजूद रहे । राम का अभिनय कमल रावल, लक्ष्मण का विजय रावल ,सीता का ऋशेष मेहरा ,केकई किशन चंद्र उप्रेती, दशरथ कैलाश सिंह ,कौशल्या हिमांशु रखोलिया, सुमित्रा मनीष धानिक , सुमंत का अभिनय राजू धानिक कर रहे हैं ।रामलीला के निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल , हारमोनियम में श्यामाचरण उप्रेती , तबले में विशाल कुमार संगत दे रहे हैं । वही मेकअप मैन का कार्य अध्यापक त्रिभुवन बिष्ट, संजय रावल, नवीन उप्रेती व शांति व्यवस्था में गंगोलीहाट थाने के एसआई मोहन चंद जोशी व स्टॉप प्रतिदिन मौजूद रहता हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी