रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार -2.36 करोड़ नकद जब्त, पत्नी भी आरोपी

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रक्षा मंत्रालय के उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी से 3 लाख रुपये की रिश्वत ली। सीबीआई की कार्रवाई में दिल्ली स्थित उनके आवास से 2.36 करोड़ रुपये नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


मामले में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। तलाशी के दौरान श्रीगंगानगर (राजस्थान) स्थित उनके आवास से 10 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। कर्नल काजल बाली वर्तमान में डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (डीओयू), श्रीगंगानगर में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इस घूसकांड में बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 23 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


रक्षा सौदों में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की साजिश
सीबीआई के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा पर रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी निजी कंपनियों को अवैध लाभ पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप है। एजेंसी को बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा संभावित रिश्वत भुगतान की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 19 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जांच में सामने आया है कि राजीव यादव और रवजीत सिंह नामक दो व्यक्ति उक्त कंपनी के भारत स्थित मामलों को संभाल रहे थे और लगातार शर्मा के संपर्क में थे। इनका उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों से कंपनी को गैरकानूनी लाभ दिलाना था। सीबीआई का दावा है कि 18 दिसंबर को विनोद कुमार ने कंपनी के कहने पर शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत दी, जिसके तुरंत बाद कार्रवाई की गई। एजेंसी के मुताबिक, संबंधित कंपनी का संचालन दुबई से होता है, जबकि भारत में इसके कामकाज की जिम्मेदारी राजीव यादव और रवजीत सिंह संभाल रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


देशभर में छापेमारी, नकदी और दस्तावेज जब्त
सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने दिल्ली, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु और जम्मू सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली स्थित आवास से 2.23 करोड़ रुपये नकद, रिश्वत की रकम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। श्रीगंगानगर में उनकी पत्नी के घर और कार्यालय में भी तलाशी की गई। सीबीआई ने सभी आरोपियों को 20 दिसंबर को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और एजेंसी को और खुलासों की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119