उत्तराखंड..गैस ट्रक में लिफ्ट बनी दरिंदगी का बहाना -नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले के झिरौली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गैस ट्रक में लिफ्ट देने के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई को झिरौली थाने में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना दी, जिस पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चार महीने पहले बनी दुल्हन--तीन महीने की गर्भवती अधिकारी की मौत से सनसनी----पति बोला- आत्महत्या -मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से 9 जुलाई को किशोरी को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि 5 जुलाई को गैस ट्रक में लिफ्ट लेने के दौरान कपकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बघर निवासी गोविंद सिंह (34) ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बालिका के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)/6 बढ़ाई गई। इसके बाद झिरौली पुलिस ने 10 जुलाई को अल्मोड़ा जिले के पपरसेली क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..घरेलू कलह के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान -पत्नी तीन माह से बच्चों सहित मायके में

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नंदन भाकुनी और हेड कांस्टेबल प्रकाश जोशी शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कच्ची सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—सड़क नहीं तो वोट नहीं

पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले किशोरी काफलीगैर से बागेश्वर आ रही थी। रास्ते में उसने ट्रक से लिफ्ट ली। आरोप है कि चालक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद किशोरी रिश्तेदार के घर चली गई थी। परिजनों ने झिरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119