पत्रकार डिमरी पर हमला करने वाला शराब माफिया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश में पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है.
बता दें बीते रविवार को ऋषिकेश के इंदिरा नगर क्षेत्र में योगेश डिमरी और उनके साथियो के साथ कुछ शराब माफियाओं ने मारपीट कर दी थी. जिसमें पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गए थे. योगेश को आनन-फानन में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
एम्स में चल रहा पत्रकार का इलाज
मामले को लेकर सोमवार को संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिंह निवासी मुनीकीरेती ने तहरीर दी है. तहरीर में संदीप ने बताया कि सुनील द्वारा उनके साथ मारपीट कर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला किया गया. हमले में योगेश डिमरी को गम्भीर चोटें आई है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ऋषिकेश को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.
मामले की गहनता से जांच कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इसके साथ ही ऋषिकेश क्षेत्र में शराब तस्करी में लिप्त आरोपियों की कुण्डलियां तैयार की जा रही हैं. पुलिस ने अनुसार घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्त्ता प्रकाश में आने पर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत