शराब तस्करी के मामले में ऋषिकेश एसओजी देहात भंग, दो दर्जन पुलिस कर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर होगा
ऋषिकेश में शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने पर एसओजी देहात को किया भंग कर दिया है। अब पूरे जिले में एक ही एसओजी काम करेगी। वहीं, कोतवाली ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिस कर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर होगा।बता दें कि पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों ने एक पोर्टल पत्रकार के साथ मारपीट की थी।
इस मामले में पुलिस ने हंगामे प्रदर्शन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। मामले में ऋषिकेश पुलिस पर भी सवाल उठे कि यहां शराब तस्करों को शह दी जा रही है। ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि पुलिस ने इस साल अब तक 113 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन एसओजी ने अवैध शराब पर कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा एसओजी देहात को भंग कर दिया गया। इसके साथ ही अब थाने में तैनात दो दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हटाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार