उत्तराखंड…बागेश्वर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा वार –962 ग्राम चरस के साथ नैनीताल-अल्मोड़ा के तीन युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। नशा मुक्त जिला अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 962 ग्राम अवैध चरस के साथ नैनीताल और अल्मोड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी सीज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली पुलिस की टीम आरे-द्यांगड़ बाईपास रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या यूके-04-टीबी-8754 (स्विफ्ट कार) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 962 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

मौके से पुलिस ने 23 वर्षीय राजू आर्या निवासी मल्लीताल, नैनीताल, 21 वर्षीय वीरेंद्र कुमार निवासी तल्लीताल, नैनीताल तथा 23 वर्षीय युगराज कुमार निवासी भैसाड़ी, थाना दन्या, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

एसपी ने बताया कि पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119