नाबालिग से दुष्कर्म में त्वरित कार्रवाई : दिल्ली की जीरो एफआईआर पर कोटद्वार पुलिस ने आरोपी को दबोचा -कोर्ट ने भेजा जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में दिल्ली से स्थानांतरित जीरो एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए कोटद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि थाना राजेंद्र नगर, दिल्ली से एक जीरो एफआईआर कोटद्वार पुलिस को प्राप्त हुई थी। शिकायत में एक किशोरी ने आरोप लगाया कि कोटद्वार के ध्रुवपुर क्षेत्र में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


तहरीर के आधार पर कोतवाली में पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। मामला नाबालिग से दुष्कर्म का होने के कारण इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कोतवाल प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी दिवाकर निवासी सतपुली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई दीपिका बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119