नाबालिग प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी दबोचा
हरिद्वार। प्रेमी के शादी से इनकार के बाद किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चार दिन पूर्व ज्वालापुर क्षेत्र की एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
परिजन ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक उनकी बेटी से शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। प्रेमी के इनकार देने से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी