प्यार में बाधा बन रही थी बहन, दोस्तों से करवाया गैंगरेप- फिर आंखें निकालकर कर दी हत्या-

खबर शेयर करें 👉

लखीमपुर खीरी। 19 वर्षीय एक युवती ने अपनी 12 वर्षीय बहन का सामूहिक दुष्कर्म कराकर दोस्तों से उसकी हत्या करा दी। बड़ी बहन एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी और उसकी छोटी बहन को इस अफेयर के बारे में पता चला। युवती को डर था कि वह किसी को बता न दे, जिससे उसने अपने प्रेमी और अपने पांच दोस्तों को छोटी बहन को रास्ते से हटाने के लिए कहा।
दुपट्टे से गला घोंटने से पहले 12 साल की बच्ची के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी आंखें निकालकर बेरहमी से हत्या कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस को बच्ची का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने कहा कि बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को खुद उस जगह ले गई, जहां उसके छह दोस्त अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


उनमें से चार ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो निगरानी कर रहे थे कि कोई भी वहां प्रवेश न कर पाए। युवती ने कथित तौर पर घटना के समय छोटी बहन का हाथ पकड़ रखा था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने कहा, घटना से पता चलता है कि आरोपी के मन में उसकी छोटी बहन के लिए कितनी नफरत थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

छोटी बहन की हत्या के बाद युवती घर लौट आई और ऐसा बर्ताव किया, जैसे सब कुछ सामान्य हो। जब उसके माता-पिता ने लापता बेटी की तलाश शुरू की तो उसने अपनी मां से कहा कि वह गन्ने के खेत में गई थी। 

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119