उत्तराखंड…चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला –नाली में पलटी बोलेरो, 10 यात्री सुरक्षित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चंपावत। चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम करीब चार बजे स्वाला और अमोड़ी के बीच तुलसी होटल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही बोलेरो (यूके-05-टीए-0839) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई। वाहन में चालक समेत 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में फंसे यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यात्रियों का कहना था कि वाहन तेज गति से चल रहा था, जबकि चालक ने हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

इसी दौरान चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहे मुख्यमंत्री कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को अलग-अलग वाहनों से सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कराया। साथ ही घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी। राहत एवं बचाव अभियान में डीआईओ नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के ब्रजेश जोशी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विपिन पंत, पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बोलेरो को नाली से बाहर निकालने की कार्रवाई भी की गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119